फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   health facility

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में मृत अवस्था में आए पांच लोग

Thu, 22 Jun 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
health facility
मेडिकल कॉलेज के इमरजेसी में भर्ती मरीज।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उमस भरी गर्मी के बीच अस्पताल में मरीजों की संख्या का दबाव बढ़ा हुआ है। अधिकतर लोगों को पेट दर्द, उल्टी दस्त की शिकायत है। पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत गर्मी की वजह से हुई है। वहीं आधी रात से दोपहर तक करीब 51 लोगों को भर्ती कर इलाज किया गया। जबकि करीब 160 मरीजों को लेकर तीमारदार पहुंचे। वहीं ओपीडी में भी सांस, बुखार, बीपी, शुगर के मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। इसमें बुजुर्गों की संख्या अधिक रही।
जनपद में पिछले दिनों तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंचने के कारण भीषण गर्मी थी। मंगलवार की रात में बारिश होने के कारण कुछ राहत मिली है। इससे बीमार होकर मृत होने वालों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को दिन के दो से बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दो बजे तक चौबीस घंटे में पांच लोगों की मौत हुई। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। बुधवार की शाम 5.23 बजे रामबेलास गुप्ता (50), कुसहरी, रात 8.37 बजे सुमन गुप्ता (40), पचौहा को बीपी, सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन लेकर इमरजेंसी पहुंच, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे बादल (20) महुआडीह को अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर मृत घोषित कर दिए। रामवृक्ष (70) पोखरभिंडा को सांस में दिक्कत, घबराहट, बेचैनी होने पर 11.13 बजे परिजन लेकर इमरजेंसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बालकेसी (73) डढिया को सुबह घबराहट, बेचैनी हुई। परिजन सीएचसी रुद्रपुर पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। यहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।वहीं बृहस्पतिवार को इमरजेंसी में बेड भरे थे। भागमानी देवी (60) मदरापाली, शहजहां खातून (40) बड़हरा, पसीदना खातून (55) पांडेयपुर, सविता (17) कटियारी, विट्टू (30) बभनी, नंदलाल (70) रामनगर, तसबून (60) लाला डुमरिया, अनुराधा देवी (50) सुबिखर, मनीष (32) न्यू कालोनी, बृद्धिचंद (58) छहगांवा आदि को पेट में दर्द, पेट फूलने, घबराहट, बेचैनी, दस्त, बीपी, शुगर, सांस, सीने में दर्द, कमजोरी की समस्या होने पर इलाज किया जा रहा था। बुधवार रात 12 से बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दो बजे तक विभिन्न रोगों के करीब 160 मरीज पहुंचे थे। इसमें कुछ लोगों को इलाज कर घर भेज दिया गया, जबकि करीब आठ लोगों को गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन

-------------
मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज, रही भीड़
देवरिया। तापमान में गिरावट के बाद तेज बुखार के मरीजों की संख्या में कमी आई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। मेेडिसिन व चेस्ट विभाग में करीब साढ़े तीन सौ मरीज पहुंचे। इसमें सांस, अस्थमा, दस्त, उल्टी, ब्लड प्रेशर, शुगर, कमर दर्द, बेचैनी, घबराहट सहित अन्य बीमारी के नए व पुराने मरीज रहे। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में परिवर्तन से गर्मी व लू के लक्षण वाले मरीज काफी घट गए हैं। पर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशानी बढ़ी है। शरीर में पानी की कमी के कारण लोग बीमार हो जाते हैं। बुखार, कमजोरी, चक्कर आना, बीपी, शुगर की परेशानी होती है। वहीं एलर्जी, अस्थमा के मरीजों को सांस की दिक्कत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
ओपीडी में गर्मी से मरीज परेशान
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी डॉक्टर एसी में बैठते हैं। जबकि मरीज व तीमारदार गर्मी से परेशान रहते हैं। पूरे ओपीडी में कुल 42 पंखा लगे हैं, जिसमें तीन खराब है, जबकि अन्य धीमा हवा देते हैं। मरीज कतार में खड़े पसीना से तर बतर रहते हैं। मेडिकल कॉलेज के नए भवन स्थित ओपीडी में हर रोज करीब दो हजार से अधिक मरीज और उनके साथ तीमादार पहुंचते हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी में पंखा का समुचित इंतजाम न होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed