फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Health department team reached Sohanaria

Deoria News: सोहनरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

Sat, 06 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Health department team reached Sohanaria
सोहनरिया गांव में जांच करती सीएचसी तरकुलवा की मेडिकल टीम 
मरीजों का सत्यापन कर किया उपचार
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा विकास खंड के ग्राम पंचायत सोहनरिया में चिकन पॉक्स फैल गया है। इसकी सूचना अमर उजाला के खबर प्रकाशित करने के बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर कैंप कर रही है। स्वास्थ्यकर्मियों ने चिकन पॉक्स के मरीजों का सत्यापन किया और पीड़ितों का उपचार करने के साथ ही बचाव की जानकारी दी। आसपास के घरों में विटामिन ए की दवा पिलाते हुए बुखार की दवा का वितरण किया। सोहनरिया गांव में बीते फरवरी महीने से चिकन पॉक्स ने पांव पसारना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते पूरे गांव में चिकन पॉक्स फैल गया। लोगों के चिकन पॉक्स की चपेट में आने और ठीक होने का सिलसिला चलता रहा। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी खबर तक नही हुई। इस बीच गांव के संतोष गुप्ता पुत्र डोमा गुप्ता, नंदिनी व आंसू पुत्री उमेश, रितिक व रोशनी पुत्री कमलेश, अभिषेक व आलोक पुत्र अमर, रियान पुत्र सुनील, रीमा पुत्री पप्पू गुप्ता, विराट पुत्र पप्पू गुप्ता, ज्योति पत्नी विजय शर्मा, विजय शर्मा पुत्र बैरिस्टर शर्मा सहित दर्जनों लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित हो गए। बावजूद इसके जब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नही पहुंची तब ग्राम प्रधान उषा देवी, डाॅ. प्रमोद गुप्ता सहित गांव के लोगों ने इस समस्या को उजागर किया और इसकी ख़बर अमर उजाला ने 4 मई के अंक में सोहनरिया गांव में चिकनपॉक्स का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नहीं है ख़बर प्रकाशित किया। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद बृहस्पतिवार सुबह सीएचसी तरकुलवा पहुंच गए, उन्होंने सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को सोहनरिया गांव में पहुंचकर चिकन पॉक्स के मरीजों की जांच कर इलाज करने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. अमित कुमार के नेतृत्व में हेल्थ सुपरवाइजर मुन्ना यादव, शिव कुमार, जय प्रकाश यादव आदि ने मेडिकल टीम के साथ गांव में पहुंचकर पीड़ित लोगों का सत्यापन किया और आवश्यक दवाइयां वितरित की। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी।

सीएचसी के अधीक्षक डाॅ.अमित कुमार ने बताया कि चिकन पॉक्स से महिलाएं और बच्चे अधिक पीड़ित हैं। हालांकि सभी पीड़ित खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed