{"_id":"64739f1f48abaf4f0b0223c6","slug":"health-department-deoria-news-c-7-1-184731-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएचसी में महिला सर्जन की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएचसी में महिला सर्जन की हुई तैनाती
Mon, 29 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला सर्जन की तैनाती कर दी गई है। काफी दिनों से यहां महिला सर्जन नहीं होने से सीजर करने में दिक्कत हो रही थी। राज्यमंत्री ने एक सप्ताह पहले सीएमओ को पत्र लिखकर महिला सर्जन की तत्काल तैनाती करने की बात कही थी। इसके बाद सीएमओ ने शनिवार को देसही देवरिया में तैनात डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव को सलेमपुर सीएचसी में तैनात कर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने का आदेश जारी किया। हालांकि रविवार होने के चलते महिला सर्जन सीएचसी में अभी ज्वाइन नहीं की हैं।
देसई देवरिया अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव को सीएमओ ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में तैनात कर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने का आदेश जारी किया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ नेहा मिश्रा के त्यागपत्र देने के बाद यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा था। इसकी जानकारी जब राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को हुई तो उन्होंने 12 मई को सीएमओ को पत्र लिखकर महिला सर्जन की तैनाती की बात कही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने महिला डॉक्टर की तैनाती कर दी। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की मांग पर सीएचसी सलेमपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव की तैनाती की गई है, वह शीघ्र ही ज्वाइन कर लेंगी।