{"_id":"66a7efc7f0aa62bf8800f8e9","slug":"health-department-alert-regarding-dengue-ward-ready-for-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-131511-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सर्तक, इलाज के लिए वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सर्तक, इलाज के लिए वार्ड तैयार
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते सीएमओ व सीएमएस।संवाद
-सीएमओ और सीएमएस ने मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड का लिया जायजा
-चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू से निपटने के दिए निर्देश
- सीएचसी पर होगा मच्छरदानी सहित पांच बेड का वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मेडिकल काॅलेज और सभी सीएचसी पर मच्छरदानी सहित डेंगू वार्ड तैयार किए गए हैं। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से टीम बनाकर विभिन्न वार्डों में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को सीएमओ डॉ. राजेश झा ने सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा और डीएमओ सीपी मिश्रा के साथ मेडिकल काॅलेज में बने डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों और सीएचओ के साथ वर्चुअल मीटिंग कर डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मच्छरदानी सहित 20 बेड और सभी सीएचसी पर पांच बेड का वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल काॅलेज सहित सभी सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दवाओं के साथ डेंगू की जांच के लिए किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा नगर और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है, जो जुलाई से नवंबर माह तक क्षेत्र में घर-घर जाकर उन्हें डेंगू के प्रति जागरूक कर रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है। रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जो डेंगू के केस मिलने पर तत्काल मरीज के घर पहुंचकर घर के सभी सदस्यों की जांच करेगी।
-- -- -- -- -- -- -
डेंगू के लक्षण
- सीएमओ ने बताया कि तेज बुखार के साथ सिर दर्द, मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर लाल चकते होना, गंभीर अवस्था में नाक, मसूड़ों से खून आना डेंगू बुखार के लक्षण हैं। ये दिखाई देने पर लापरवाही न करें। बुखार के दौरान मरीज को अधिक से अधिक पानी, फल का जूस, चावल का पानी, ओआरएस का घोल लेना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
डेंगू से बचाव के उपाय
-मच्छर से बचने के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, रैपिलेंट आदि का उपयोग करें
-घर के आस-पास गड्ढों में पानी जमा न होने दें, पानी की निकासी संभव न हो तो जला हुआ ऑयल, मिट्टी का तेल डालें।
- घर में पानी से भरे हुए बर्तन टंकी, मटका, बाल्टी आदि को अच्छी तरह ढक कर रखें।
-घर के अंदर रखे कूलर, टंकी, मटका, बाल्टी आदि का पानी तीन से चार दिन में बदलते रहे तथा सूखा कर ही दोबारा भरें।
- पानी में छोटे-छोटे कीड़े (लार्वा) दिखाई दें तो सूखी जगह पर पानी को फैला दें।
-परिवार के किसी व्यक्ति को डेंगू बुखार आता है तो उसे मच्छरदानी में ही सुलाएं, ऐसा न करने पर घर के अन्य सदस्य को डेंगू का संक्रमण हो सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संभावित एक मरीज का चल रहा इलाज
- जिले में गैर प्रांत से आने वाले डेंगू के संभावित मरीज मिल रहे हैं। खुखुंदू क्षेत्र का एक युवक गुजरात के सूरत में कमाने गया था, जहां बुखार, बदन, सिर दर्द से पीड़ित हो गया। जांच व इलाज कराने के बाद आराम नहीं मिला तो घर आ गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसका इलाज डेंगू वार्ड में चल रहा है।