फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   head found of missing person for 20 days

बीस दिन से लापता बुजुर्ग का पोखरे में मिला सिर

Sat, 27 Feb 2021 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
head found of missing person for 20 days
बीस दिन से लापता बुजुर्ग का पोखरे में मिला सिर
विज्ञापन

लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के पड़री गजराज से बीस दिन से लापता बुजुर्ग का सिर गांव के पोखरे में मिला। परिजनों ने कुटबल्ली के रूप में पहचान की। अभी धड़ नहीं मिल सका है। पुलिस छानबीन में जुटी है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
मईल थाना क्षेत्र के पड़री गजराज गांव निवासी कुटबल्ली यादव (83) घर से 20 दिन पूर्व लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने मईल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह खेत के तरफ टहलने गए लोगों ने पोखरे में नरमुंड उतराया देखा। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने नरमुंड की पहचान की। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरमुंड को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस सिर से नीचे के धड़ की तलाश में जुटी है। इस बाबत सीओ दिनेश सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

घर से बाजार गए वृद्ध का शव सड़क के किनारे मिला
देवरिया। घर से बाजार गए वृद्ध का शव शनिवार की सुबह शहर के चकियवां ढाले के पास सड़क के किनारे मिला। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इसी बीच शव मिलने की सूचना पर उनके पुत्र पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के भीखमपुर रोड निवासी रामछबीला (65) शुक्रवार की रात में बाजार गए थे। देर रात घर न आने पर उनके पुत्र सूरज ने तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। सुबह कुछ लोगों ने चकियवां ढाला के पास लावारिस शव मिलने की सूचना दी। सूरज मौके के पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed