फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   head cut body found

घर से निकले युवक की सिरकटी लाश मिली

Sun, 15 Mar 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
head cut body found
घर से निकले युवक की सिरकटी लाश मिली
विज्ञापन

रेलवे लाइन के किनारे पड़ा था धड़, कपड़े से हुई पहचान
युवक का सिर न मिलने से हत्या की जताई जा रही आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भोर में घर से निकले युवक की सिरकटी लाश बीआरडीपीजी कॉलेज के पास मिली। कपड़े से परिवारवालों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिर की तलाश में पुलिस जुटी है। सिर नहीं मिलने से युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवां गांव निवासी लल्लन चौहान का 20 वर्षीय बेटा अर्जुन चौहान घर पर ही रहता था। परिवारवालों के अनुसार रविवार की भोर में वह निकला। कुछ देर बाद बीआरडीपीजी कॉलेज के पास रेलवे लाइन के किनारे उसकी लाश मिली। सिर गायब था। लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पता लगवाया। परिवार के लोग भी पहुंच गए और कपड़े से उसकी पहचान अर्जुन चौहान के रूप में की। युवक का सिर न मिलने से यह आशंका जताई जा रही है हत्या की गई होगी। क्योंकि यदि ट्रेन से कटा होता तो सिर कुछ दूरी पर जरूर मिल जाता। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवाले कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अन्य बिंदुओं की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed