फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   He stole a mobile phone to gift it to his girlfriend, police caught him

Deoria News: प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए की चोरी, पुलिस ने दबोचा

Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
He stole a mobile phone to gift it to his girlfriend, police caught him
देसही देवरिया। मुसहरी चौराहा पर बृहस्पतिवार की रात दो दुकानों का ताला तोड़कर हुए चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शातिर चोर नहीं बल्कि बीए का छात्र है, जिसने दोनों दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट देने के लिए उसने चोरी की थी। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सेमरी गांव के पद्म सिंह क्षेत्र के मुसहरी चौराहा पर सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। तरकुलवा थानाक्षेत्र के प्रिंस कुमार वर्मा भी बगल में मोबाइल फोन की दुकान खोले हैं। बृहस्पतिवार की रात को दोनों दुकानों में ताला तोड़कर चोरी हो गई। दुकान से 20 हजार नकदी सहित करीब डेढ़ लाख के सामान चोरी होने का अनुमान दुकानदारों ने लगाया था। प्रिंस की दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले जाया गया था, लेकिन मोबाइल से कनेक्ट होने के चलते उसकी तस्वीर फुटेज में कैद हो गई। पद्म सिंह बाहर थे। शनिवार को घर आने के बाद दोनों दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज कर चौबीस घंटे के भीतर ही चोर को क्षेत्र के हिरंदापुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उससे कड़ी पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से छह मोबाइल फोन, चार चार्जर, एक एलसीडी, डीबीआर सहित चोरी गया इलेक्ट्राॅनिक का अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर उसे न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई घनश्याम सिंह यादव, सुशील यादव, संजय यादव शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुसहरी गांव के ही सूर्य कुमार भारती ने अकेले ही दोनों दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। वह बीए का छात्र है। प्रेमिका को मोबाइल फोन देना चाहता। इसलिए चोरी किया। चोरी का सामान उसके घर से बरामद किया गया है। उसे गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed