फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Haryanvi grooms are pleasing to the brides of the East

Deoria News: पूरब की दुल्हनों को भा रहे हरियाणवी दुल्हे

Thu, 25 Jan 2024 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi grooms are pleasing to the brides of the East
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर से शादी करके निकलते दंपति
-दहेज रहित शादियों के साक्षी बन रहे भोलेनाथ
विज्ञापन

-दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर हर मुहूर्त पर हो रहा विवाह



सुरेंद्र वत्स

रुद्रपुर। पूर्वांचल में दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर करारा प्रहार होने लगा है। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर इधर विवाह के हर मुहूर्त पर दहेज रहित शादियां हो रही हैं। मंदिर पर शादी करने वाले अधिकांश जोड़े हरियाणा और पूर्वांचल के रहने वाले है। पूरब की दुल्हनों को हरियाणवी दुल्हा पसंद आ रहा है।

मंदिर के महंथ विजय शंकर महराज के सानिध्य में हरियाणा प्रांत के रहने वाले सुग्रीव और अकटहियां गांव की रहने वाली दुर्गा सोमवार को दुग्धेश्वरनाथ को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंध गए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर जन्म जन्मांतर तक एक दूसरे का साथ निभाने के लिए सात फेरे लिए।
विज्ञापन


पूर्वांचल में दहेज का प्रचलन बढ़ने से कमजोर और गरीब माता पिता के लिए बेटियां बोझ बनती जा रही हैं। उन्हें बेटी की शादी करने के लिए भारी कर्ज लेना पड़ रहा या कोई जमीन का टुकड़ा हटना पड़ रहा। बेटियों की शादी के बाद कर्ज के बोझ तले दबकर गरीबों का जिंदगी तबाह हो रही है। हरियाणा प्रांत से लड़की तलाशने आ रहे लोग बिना दहेज की शादी कर दुल्हन को अपने गांव ले जा रहे हैं। क्षेत्र के करमेंल बनरही, बड़हरा, माहीगंज, मटियरी आदि गांवों में करीब एक दर्जन लड़कियों की शादी हरियाणा प्रांत में हो चुकी है। वह ससुराल में खुश हैं। जिन लड़कियों की शादी हरियाणा में हुई है, वे वहां काफी सुख पूर्वक जीवन बिता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि हरियाणा में पुरुष महिला की जनसंख्या के अनुपात में काफी अंतर होने से महिलाओं की आबादी कम हो गई है। इस कारण उस प्रांत के लोग दुल्हन तलाशने पूर्वांचल के जिलों देवरिया गोरखपुर महराजगंज, कुशीनगर में आ रहे हैं। मंदिर के महंथ विजय शंकर ने बताया कि भगवान शंकर के दरबार में गरीबों की बेटियों का हाथ पीला हो रहा है। विवाह के हर मुहूर्त पर मंदिर में दो चार शादियां जरूर हो रही हैं, जिसमें लड़का पक्ष अधिकतर हरियाणा का रहता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed