{"_id":"5f0604ec8ebc3e63ae52a8de","slug":"harsh-topped-mp-10th-exam-deoria-news-gkp357462453","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी की 10वीं की मेरिट में अव्वल आया हर्ष प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी की 10वीं की मेरिट में अव्वल आया हर्ष प्रताप
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की 10वीं की मेरिट में अव्वल आया देवरिया का हर्ष प्रताप।
- फोटो : DEORIA
एमपी की 10वीं की मेरिट में अव्वल आया हर्ष प्रताप
देवरिया के लाल ने मध्य प्रदेश में जमाई धाक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भाटपाररानी। बनकटा विकास खंड के अहिरौली बघेल निवासी दिलीप सिंह और सीमा देवी के पुत्र हर्ष प्रताप ने मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में 300 पूर्णांक में पूरे 300 अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
धार जिले के एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले हर्ष ने बताया कि वह सोशल मीडिया के उपयोग और टीवी देखने से परहेज करते हैं। उनका सपना एम्स दिल्ली से डॉक्टरी की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना है। बेहद साधारण पृष्ठभूमि के पिता दिलीप सिंह कहते हैं कि बेटे की पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए लगता था कि जिले में जरूर कोई सम्मानजनक स्थान मिलेगा। लेकिन प्रदेश में अव्वल स्थान पाने से वह बहुत खुश हैं। हर्ष की उपलब्धि पर गांव के प्रधानाचार्य श्रीकांत सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, संत बहादुर सिंह, शिक्षक अभय सिंह, संदीप सिंह आदि ने प्रसन्नता जताई है।