{"_id":"6830ccda8c744c568209892a","slug":"harmony-between-bar-and-bench-is-necessary-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-154327-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बार और बेंच में सामंजस्य जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बार और बेंच में सामंजस्य जरूरी
Sat, 24 May 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दी कलक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुआ। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
निवर्तमान अध्यक्ष रामचीज यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। अधिवक्ता समाज प्रबुद्ध वर्ग होता है। उन्हें पद की गरिमा को ध्यान में रखना चाहिए। एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज के हर क्षेत्र में अधिवक्ताओं का योगदान रहा है। मुख्य राजस्व अधिकारी जेआर चौधरी ने कहा कि यहां के अधिवक्ता मिलनसार हैं। इनसे सीखने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए संगठन उनके साथ सदैव खड़ा रहेगा। इससे पहले अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकिशोर यादव, मंत्री संतोष कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष राम अशीष यादव, विजय बहादुर सिंह, उमाशंकर यादव, संयुक्त मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार सिंह, दुर्गेश तिवारी सहित कार्यकारिणी सदस्य कृपाशंकर पांडेय, लियाकत अली, दिनेश नाथ त्रिपाठी, राकेश कुमार मिश्र, दयाशंकर पाल, शिव मोहन सहाय, सुरेश तिवारी, ब्रजेश कुमार सिंह, सतीश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, अनीता यादव, वीणा पाल को पद की शपथ दिलाई।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण राय, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन पांडेय आदि ने संबोधित किया। संचालन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन संत शरण तिवारी ने किया। इस दौरान इम्तियाज अहमद, रमेश चंद्र पांडेय, रामनगीना यादव, चंद्रबली शुक्ल, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, नवनीत मालवीय आदि मौजूद रहे।