फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hansnath used to talk for hours on some numbers, police came close to the murderers

Deoria News: हंसनाथ की कुछ नंबरों पर घंटों होती थी बात, हत्यारोपियों के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 17 Oct 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hansnath used to talk for hours on some numbers, police came close to the murderers
भटनी। बलुआ अफगान गांव में तीन दिन पूर्व घोंठा पर सो रहे युवक के हत्यारों के काफी करीब पुलिस पहुंच गई है। मोबाइल सीडीआर खंगालने पर मिला कि कुछ मोबाइल नंबरों पर मृतक हंसनाथ प्रतिदिन घंटों बात करता था। मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस दो से तीन दिन में हत्याकांड के पर्दाफाश का दावा कर रही है। वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी पर सांसद सलेमपुर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने थानाध्यक्ष को मौके पर बुलाकर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने को कहा है।
विज्ञापन

बलुआ अफगान के डाक टोला गांव निवासी हंसनाथ उर्फ बिट्टू शनिवार की रात घोंठा पर सो रहा था। इसी बीच बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच एसओजी व दो पुलिस की टीम कर रही है। घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पुलिस ने आगे की कार्रवाई की तो तीसरे दिन कुछ ठोस सुराग हाथ लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच टीम हत्यारोपियों के काफी करीब पहुंच गई है। मोबाइल सीडीआर से मिले नंबरों की जांच की जा रही है। जिस नंबर से ज्यादा बात हुई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक ने पिछले 15 दिन में तीन से चार मोबाइल नंबरों पर घंटों बात की है। उसी आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस परिवार के पास अधिक रहने वाले करीबियों पर भी संदेह जता रही है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा मंगलवार को एक बार फिर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को मौके पर बुलाकर जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने कहा कि तीसरे दिन जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस उसी आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। दो से तीन दिन में हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed