फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hanging dead body found

लार के सोनराबारी गांधी आश्रम के समीप फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 29 Apr 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
hanging dead body found
लार के सोनराबारी गांधी आश्रम के समीप फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

लार। सड़क के किनारे पेड़ की डाल से युवक का शव फंदे से लटका मिला। उसका आधा शरीर जमींन पर था और सिर फंदे से लटका हुआ। यह देख सुबह वाक पर गए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी रही। काफी समय बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बृहस्पतिवार की सुबह लार नगर के सोनराबारी वार्ड स्थित गांधी आश्रम के समीप पेड़ की डाल से प्लास्टिक की रस्सी में युवक का लटकता हुआ शव लोगों ने देखा। वह नीले कलर की शर्ट और पैंट पहने था। उसका आधा शरीर जमीन पर पड़ा हुआ था और सिर फंदे से लटका हुआ था। जूता भी कुछ ही दूरी पर था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कराने में जुटी रही। काफी समय बीतने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पाकेट से दो हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा है। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed