{"_id":"61facd0eb8ae747cda14ee0c","slug":"hangama-in-phc-salempur-news-gkp425698041","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में डॉक्टर के नहीं बैठने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में डॉक्टर के नहीं बैठने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में डॉक्टर के नहीं बैठने पर हंगामा
भागलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में बुधवार दोपहर तक डॉक्टर नहीं बैठे। इससे नाराज मरीजों ने हंगामा किया और सीएमओ से शिकायत की। अधिकारियों के निर्देश के बाद दोपहर 12:30 बजे डॉक्टर ओपीडी में बैठे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर में प्रभारी समेत तीन डॉक्टर की तैनाती है। लेकिन, आए दिन ओपीडी में डॉक्टर के नहीं बैठने से मरीजों को परेशानी होती है। भागलपुर गांव का एक मरीज पेट दर्द से कराह रहा था। ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनीष सिंह अपने रूम पर थे। कर्मचारी और लोगों के बुलाने के बाद भी वह मरीजों को देखने नहीं पहुंचे तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। मरीजों को लेकर आए नागेंद्र यादव, अमरेश कुमार, सत्यम, श्रवण कुमार, शिशुपाल, अमित चंद, अजीत मौर्य आदि ने बताया कि डाक्टर समय से नहीं आते। इससे प्राइवेट में इलाज कराना पड़ता है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि लोगों ने शिकायत की है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय चंद्र को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।