{"_id":"6a494dfafcf9def4df093fd2","slug":"handover-within-1-week-trauma-center-building-dm-deoria-news-c-208-1-deo1011-186114-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह के भीतर हैंडओवर करें ट्रामा सेंटर का भवन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह के भीतर हैंडओवर करें ट्रामा सेंटर का भवन : डीएम
Sat, 04 Jul 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर में बिजली, पानी, ऑक्सीजन पाइपलाइन सहित सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के भीतर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का संचालन हर हाल में शीघ्र शुरू किया जाए।
डीएम ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्माण कार्य में देरी पर कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए सभी निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट, नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य परियोजनाओं में तेजी लाकर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में मैनपावर, उपकरण एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया।
विज्ञापन
बैठक में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा आदि माैजूद रहे।