फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   handed over to police

ठगी के शिकार लोगों ने फरार कबूतरबाज को पुलिस को सौंपा

Sun, 10 Jan 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
handed over to police
ठगी के शिकार लोगों ने फरार कबूतरबाज को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

बरहज। विदेश भेजे जाने के नाम पर ठगी के शिकार लोगों ने लंबे समय से फरार चल रहे कबूतरबाज को रविवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ठगी के शिकार लोगों का कहना है कि विदेश भेजने के नाम पर सभी ने 80-80 हजार रुपये दिए थे।
बिजलापार निवासी और चाय की दुकान लगाने वाले श्रीकिशुन पुत्र रामनरेश, मदनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा पुरुषोत्तम गांव निवासी विश्राम यादव पुत्र इंद्रदेव, रामदुलारे पुत्र स्व.जगत, रामनारायण मिश्र, हरेंद्र गोंड़, सुग्रीव कुमार पुत्र कन्हैया आदि का कहना है कि 2014 में इमिलिया डीह निवासी एजेंट ने अच्छी तनख्वाह पर विदेश भेजने नाम पर 80-80 हजार रुपये लिया था। 12 जून 2015 को सभी विदेश गए। लेकिन टूरिस्ट वीजा होने के कारण काम की जगह जंगलों में शरण लेना पड़ा। किसी तरह एंबेसी से संपर्क साधा और घर से पैसे मंगाने के बाद वापसी संभव हो सकी थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बीच का रास्ता नहीं निकलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करनी पड़ी थी बंधुआ मजदूरी
बरहज। नगर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन लोग 2014 में बेरोजगारी और मुफलिसी की जिंदगी से उबरने के लिए रोजगार की जुगत में विदेश गए थे। लेकिन बिचौलिए के दगा दे जाने के कारण सभी को बंधुआ मजदूरी भी करनी पड़ी थी। पुरानी बातें याद करते हुए सभी रुआंसे हो गए। थाने पर पहुंचे सभी का कहना था कि विदेश पहुंचने पर बहुत खुशी हुई थी। लेकिन एयरपोर्ट पर ही रिसीव करने आए पाकिस्तानी व्यक्ति ने बंधुआ मजदूर बना लिया था। किसी तरह भागकर अपने को जंगलों में सुरक्षित कर वतन वापसी की गुहार लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed