फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hand cut after forbidden to cut brancesh of tree

Deoria News: पेड़ की डालियां काटने से मना करने पर हंसिया से हाथ काटा

Fri, 29 Mar 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
hand cut after forbidden to cut brancesh of tree
फोटो समाचार-
विज्ञापन

पीड़ित का अस्पताल में चल रहा है इलाज, आरोपी पुलिस हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। पेड़ की डालियां काटने से मना करने पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने एक युवक पर हंसिया से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हाथ में हंसिया के प्रहार से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, शिकायत पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। घायल युवक के परिजनों ने आरोपी पर जान से मारने की नीयत से हंसिया से गला काटने के प्रयास का भी आरोप लगाया है।
भटनी थाना क्षेत्र के वैद्य मिश्रौली गांव निवासी दीपक कुमार गोंड (18) गांव रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। सुबह करीब 10 बजे दीपक को जानकारी मिली कि छोटी गंडक नदी के पास स्थित उसका बबूल का पेड़ कोई काट रहा है। वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी भोलू नट ने बताया कि वह बकरियों के लिए पत्ता तोड़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान नीचे गिरीं पेड़ की डालियों को देखकर दीपक ने पेड़ की डालियां काटने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों ओर से बहस हो गई। आरोपी के नहीं मानने पर मारपीट हो गई। इसी बीच हंसिया से आरोपी ने पीड़ित पर प्रहार कर दिया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। वह मौके पर गिर कराहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल युवक के पिता सुदर्शन गोंड ने थाने में तहरीर दी है। इसमें आरोपी पर जान से मारने की नीयत से गले पर हंसिया से प्रहार करने का आरोप लगाया है।
सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पेड़ की डालियां काटने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed