{"_id":"65d106b0e5916fddaa073e34","slug":"had-to-take-off-jacket-due-to-sunlight-after-two-days-it-rained-again-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119572-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धूप के असर से उतारनी पड़ी जैकेट, दो दिन बाद फिर बादल बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धूप के असर से उतारनी पड़ी जैकेट, दो दिन बाद फिर बादल बारिश
विज्ञापन
-दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आएंगे बादल
-अचानक बदला मौसम तो गर्म कपड़े पहनने वाले हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में शनिवार को तेज धूप हुई तो घर से जैकेट, स्वेटर पहनकर निकले लोगों को परेशान होना पड़ा। जब गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्होंने जैकेट उतारकर रख ली। हालांकि, दो दिन बाद फिर मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। उसके बाद तीन दिन तक बादल बारिश का मौसम बना रहेगा, जबकि कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
तीन दिन तक बारिश और कोहरे के कारण ठंड में शनिवार को अचानक बदलाव हो गया। शनिवार सुबह आसमान साफ होने के कारण कोहरा नहीं था, तो तेज धूप हुई, जबकि तीन-चार दिन तक ठंड से परेशान हो चुके लोग सुबह जैकेट, स्वेटर पहनकर घर से निकले थे। जब धूप सहन नहीं हुई तो उन्होंने गर्म कपड़े निकाले तो राहत मिली। दोपहर धूप ऐसी हो गई कि लोग ज्यादा देर तक धूप में नहीं रह पा रहे थे। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धूप से जमीन की नमी सूख गई, जबकि हवा भी चली। इस कारण लोगों के धूल से भी लोगों को आंख बचानी पड़ी। हालांकि, दोपहर बाद धूप हल्की हुई तो लोगों को सुखद अनुभव हुआ। इसके असर से शाम को ठंड का असर भी कम रहा।
विज्ञापन
-- -
इस कारण बदलेगा मौसम
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 फरवरी से पश्चिरी विक्षोभ प्रभावी होगा। इसके साथ ही निचले व मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी और बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी पूर्वी हवाओं हवाएं चलेगी और दोनों ओर से आने वाली हवाओं को समागम होगा और नमी भी आएगी। इस कारण 20 फरवरी से तीन दिन तक तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।