{"_id":"64caa733e64619b9b90e8564","slug":"guarding-like-border-of-canal-track-farmers-are-doing-watchmanship-with-torch-stick-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-2921-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नहर की पटरी की सरहद जैसी पहरेदारी, टार्च-डंडा लेकर किसान कर रहे चौकीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नहर की पटरी की सरहद जैसी पहरेदारी, टार्च-डंडा लेकर किसान कर रहे चौकीदारी
Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। नहर विभाग और पुलिस प्रशासन से निराश किसान अब नहर की पटरियों की पहरेदारी खुद करने लगे हैं। पूरे दिन मेहनत-मजदूरी करने वाले अन्नदाता शाम ढलते ही एक हाथ में टार्च और दूसरे हाथ में डंडा लेकर नहर की पटरियों की ओर निकल पड़ते हैं। जिस समय हर कोई अपने घरों में आराम फरमाता है, किसान नहर कटवों से नहर की पटरी को सुरक्षित के लिए डटे रहते हैं।
तरकुलवा थानाक्षेत्र अंतर्गत खजुरिया और सेमरी रजवाहा पर इन दिनों नहर कटवों का खतरा बढ़ गया है। कुछ दबंग किस्म के लोग आए दिन नहर की पटरी को काट दे रहे हैं। जिससे आसपास के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है। महंगे खाद, बीज और महंगे दर पर पंपिंग सेट मशीन से सिंचाई के बाद बोई गई फसल को बर्बाद होता देख कर किसानों का कलेजा मुंह को आ जा रहा है। नहर विभाग और पुलिस प्रशासन नहर कटवों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे वे बेखौफ हैं और एक सप्ताह के भीतर खजुरिया व सेमरी रजवाहों को रामपुर खास, भिसवा, महुआपाटन, पहाड़पुर, भरौटा, बंजरिया, जमुनी आदि कई जगहों पर काट चुके हैं। जमुनी के पास खजुरिया रजवाहा को दबंगों ने एक ही जगह पर दो बार काट दिया, जिससे आसपास के किसानों की धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है। साथ ही दूरस्थ किसानों के खेतों तक नहर का पानी नही पहुंच पा रहा है और उनकी फसलें सूख रही हैं।
किसान गौरीशंकर धोबी का कहना है कि दिन भर लोगों के कपड़े धुलकर प्रेस करता हूं तो किसी तरह परिजनों का भरण-पोषण होता है। किसानों को रात में जागकर नहर की रखवाली करनी पड़ रही है। लेकिन गरीबों की समस्या कोई सुनने वाला नही है। किसान संजय प्रसाद, चंद्रिका सिंह, सादा प्रसाद, गाजी सिंह, कृष्णलाल प्रसाद आदि कहते हैं कि साहब, किसका मन नहीं करता कि रात में घर पर आराम करे, लेकिन आए दिन कुछ लोग नहर काट देते हैं, जिससे फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है। नहर विभाग और पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, ऐसे में मजबूरन हमें रात में जागकर नहर की रखवाली करनी पड़ रही है।