फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Groups of students clash, one injured

Deoria News: छात्रों के गुट भिड़े, एक घायल

Thu, 13 Feb 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Groups of students clash, one injured
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के धुसवा चौराहा पर मंगलवार की शाम छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गया। जिसमें एक गुट से एक छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन

उसके बाद दोनों पक्षों ने थाने पर बुधवार को तहरीर दिया है। क्षेत्र के धुसवा निवासी प्रदीप पाल ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कैलाश प्रसाद क्षेत्र के लाहिलपार के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को अपशब्द बोलने लगा लेकिन मैं अपने गांव आ गया और धुसवा चौराहा पर मिलते ही कैलाश प्रसाद अपशब्द बोलते हुए मुझे मारने पीटने लगा। जिस पर गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। बाद में राम कैलाश प्रसाद जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के बड़हरा निवासी राम कैलाश प्रसाद के तहरीर के अनुसार वह मंगलवार को देवरिया से बड़हरा अपने गांव जा रहा था। तभी धुसवा निवासी सात छात्रों ने धुसवा चौराहा पर पुरानी रंजिश को लेकर राम कैलाश को दौड़ाकर मारने लगे उसी बीच छुडाने गये बड़हरा के ही रितिक प्रसाद व श्रीकांत प्रसाद को भी सभी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया जिससे राम कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए उसके बाद दोनों पक्षो ने घटना की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed