फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   group commander visited battalion office

एनसीसी के ग्रुप कमांडर ने किया 52 वीं बटालियन का निरीक्षण

Wed, 16 Sep 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
group commander visited battalion office
एनसीसी अफसर ने 52 वीं बटालियन कार्यालय का किया निरीक्षण। - फोटो : DEORIA
एनसीसी के ग्रुप कमांडर ने किया 52 वीं बटालियन का निरीक्षण
विज्ञापन

देवरिया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर के नवागत ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विरेंद्र कुमार ने बुधवार को 52वीं बटालियन कार्यालय का निरीक्षण किया। कमान अधिकारी कर्नल केजे सिंह व नायब सूबेदार एके दूबे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बटालियन के सहयोगी एनसीसी अधिकारियों तथा सिविल स्टॉफ के साथ परिचय किया और समस्याओं की जानकारी ली।

यूनिट निरीक्षण के क्रम में ग्रुप कमांडर ने कार्यालय, स्टोर, पीआई स्टाफ मेस की गहनता से जांच की। साथ ही स्टोर के रख-रखाव के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। सफाई व्यवस्था पर खुशी जताते हुए उन्होंने इसे बरकरार रखने को कहा। कार्यालय के कम्यूटर के आधुनिकीकरण पर जोर दिया और कहा कि समस्याओं के संबंध में कार्य योजना बनाकर दें, इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए इसके समाधान की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद कर्नल केजे सिंह ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए यूनिट के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी और कोविड-19 से उत्पन्न नई परिस्थितियों में कैडेटों के नामांकन, ट्रेनिंग व शिविर कैसे आयोजित हो, इस बारे में बताया। इस दौरान प्रधान सहायक राजेश राय, महेश कुमार, रविंद्रनाथ झा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed