फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Grocery store raided, 42 bags of gram flour seized on suspicion of adulteration

Deoria News: किराना की दुकान पर छापा, मिलावट की आशंका में पकड़ा गया 42 बोरी बेसन

Tue, 24 Feb 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Grocery store raided, 42 bags of gram flour seized on suspicion of adulteration
देवरिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को भटनी कस्बे में एक किराना की दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां से मिलावट की आशंका में 42 बोरी बेसन जब्त किया। जब्त किए गए माल का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

होली में बेसन, सूजी, मैदा आदि की खपत सबसे अधिक होती है। बेसन में मिलावट की आशंका सबसे अधिक रहती है। खाद्य सुरक्षा विभाग को खबर मिली थी कि भटनी की एक दुकान से बिक रहे बेसन की गुणवत्ता संदिग्ध है। मंगलवार को विभागीय अफसरों ने इस दुकान पर पहुंचकर जांच की। बेसन की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच के लिए नमूना लिया और दुकान के गोदाम में पड़े 42 बोरी बेसन को अगली कार्रवाई तक के लिए जब्त कर दिया।
विज्ञापन

दो दिन पहले तेल भी जब्त किया गया था
बीते रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बैतालपुर में एक तेल मिल पर छापा मारा था। वहां करीब 1300 लीटर तेल को मिलावट की आशंका में जब्त कर नमूना जांच के लिए भेजा गया था। ये सारी सामग्री होली में खपत के लिए बड़ी दुकानों के गोदाम से अब छोटी दुकानों पर भेजना शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने बताया कि मिलावट की आशंका में बेसन की बोरियों को जब्त किया गया है। नमूने की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed