फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government will raise Mushrasar: Sun Pratap Shahi

मुसहरों का उत्थान करेगी सरकार : सूर्यप्रताप शाही

Thu, 25 May 2017 10:45 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 25 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Government will raise Mushrasar: Sun Pratap Shahi
कृषि मंत्री आनंदनगर गांव के मुसहर बस्ती में चौपाल लगाकर समस्याएं सुन रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मुसहरों को अब समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार उनके उत्थान के लिए काम करेगी। आवास और पेंशन देने पर भी विचार चल रहा है। मुसहर बस्तियों में बिजली कनेक्शन भी लगेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को कृषि मंत्री आनंदनगर गांव के मुसहर बस्ती में चौपाल लगाकर समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर इंसेफेलाइटिस का टीका लगाया। टीकाकरण का शुभारंभ कृषि मंत्री ने किया। कृषि मंत्री ने डीएम सुजीत कुमार को मुसहर बस्तियों की समस्याएं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ मुसहर जाति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। इनके बस्तियों की हर समस्याएं दूर कराई जाएगी। सभी का राशन कार्ड बनेेगा।
विज्ञापन


बच्चों के लिए अलग से विद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने मुसहरों से अपील की कि वे बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। ताकि पढ़-लिखकर वे आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपट रही है। कानून को किसी भी व्यक्ति को हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सीडीओ राजेश त्यागी ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान श्री निवासी मणि, ब्रह्म यादव, अजय कुमार, बेनी माधव शुक्ला, राजीव भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed