फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   government sevice provided to one lakh women : neelam

प्रदेश की एक लाख महिलाओं को मिली सरकारी नौकरी : नीलम

Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
government sevice provided to one lakh women : neelam
प्रदेश की एक लाख महिलाओं को मिली सरकारी नौकरी : नीलम
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद लालगंज नीलम सोनकर ने कहा कि यूपी महिलाओं की सुरक्षा में पिछड़ा हुआ था और महिलाओं से राह चलते छेड़छाड़ आम बात थी, जब से भाजपा की सरकार आई है ऐसी घटनाएं बीते दिनों की बात हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने अब तक एक लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी दी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा टाउन हाल देवरिया में आयोजित महिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में पहली बार सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वुमेन पॉवर लाइन की शुरुआत भी योगी सरकार ने की। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत दो करोड़ बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने कहा कि 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया। महिलाओं को बैंक सखी के रूप में नियुक्त करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा गया। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में बालिकाओं को स्नातक तक कि नि:शुल्क शिक्षा देने का काम हुआ। लड़कियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन भाजपा की सरकार ने किया। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा और संचालन जिला महामंत्री सीमा जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, निर्मला गौतम, नपाध्यक्ष अलका सिंह, निर्मला द्विवेदी, अरुण सिंह, रितु शाही, डॉ.अर्चना पांडेय, बबिता चौहान, अंबिकेश पांडेय, प्रमोद शाही, सुधा सिंह, मिनती सिंह, सुनीता सिंह, अनामिका सिंह, प्रमिला सिंह, उषा पासवान, पूनम शर्मा, सीमा पासवान, उमा भारती, प्रवीण प्रताप मल्ल, पवन मिश्रा, ममता शाह, संध्या पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed