फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government making farmers self-reliant through FPO

Deoria News: एफपीओ के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बना रही सरकार

Mon, 26 Jun 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government making farmers self-reliant through FPO
केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा ने चलाया महासंपर्क अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा की ओर से एफपीओ (कृषि उत्पादक संगठन) से संपर्क के क्रम में किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने नगर के इशारा भवन स्थित इंद्रधनुष एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संचालक और सदस्यों से संपर्क किया। एफपीओ के सचिव शरद चंद्र श्रीवास्तव को केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका भेंट की।

किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान एफपीओ का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र सरकार ने किसानों को एफपीओ के माध्यम से नए कृषि व्यवसाय को शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देकर सुदृढ़ करने का कार्य किया है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो घोटाले में व्यस्त रहने की वजह से किसानों को भूल गई। उनके साथ छल किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को मजबूत बना उनकी आय दूनी करने का काम कर रहे हैं। संस्था के सचिव शरदचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि इंद्रधनुष एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़कर 500 से अधिक किसान सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहे हैं। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, जिला मंत्री नागेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनिल शाही, संतोष श्रीवास्तव, उमापति सिंह, हरिनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed