फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government is making women powerful

महिलाओं की सुरक्षा के साथ बच्चों को बनाये संस्कारवान: प्रभारी मंत्री

Mon, 08 Mar 2021 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Government is making women powerful
अंतरराष्ट्रीय महिला विश्व दिवस पर महिला सचिव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते प्रभारी मंत्री श - फोटो : SALEMPUR
महिलाओं को शक्तिशाली बना रही सरकार
विज्ञापन

देवरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति के तहत विभिन्न जगहों पर महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। टाउनहाल ऑडिटोरियम में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने किया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों, स्वयं सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रभारी मंत्री ने सम्मानित किया।
प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि आज का दिन महिलाओं को सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने का दिन है। हर क्षेत्र में महिलाएं शक्तिशाली व संपन्न बनें, कोई ऐसा क्षेत्र अछूता न रहे जहां महिलाएं न पहुंच सकें। इसके लिए सभी को कार्य करने की आवश्यकता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करें। बच्चों को संस्कारवान भी बनाएं। तभी समाज व राष्ट्र समृद्ध होेगा। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि मिशन शक्ति की परिकल्पना, भारत वर्ष की समृद्ध परंपरा रही है। आदि शक्ति को सर्वोपरि माना गया है। प्रकृति ने भी महिला को जीवन का मूल माना है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति से बहुत बड़ा बदलाव महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान की दिशा में आया है। इस दौरान बांसगांव के सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, रामपुर कारखाना विधायक के प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ला, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, सीएमओ आलोक पांडेय, सीएमएस महिला अल्पना रानी गुप्ता, सीओ श्रीयस त्रिपाठी, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, डीपीओ कृष्णकांत राय, बीएसए संतोष, ऋचा पांडेय, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं को दिया डेमो चेक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिला अनामिका सिंह को एक करोड पांच लाख का स्वीकृति डेमो चेक एवं शीला देवी को सामुदायिक शौचालय की चाबी दी गई। रंभा देवी व राधा कुशवाहा को थर्मल प्रिटिंग प्रदान किया गया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह, पुलिस विभाग, बाल विकास, ग्राम्य विकास, परिवहन विभाग, राजस्व, डूडा, पंचायतीराज, सफाई कर्मी गण, स्वास्थ, बेसिक, माघ्यमिक, वन स्टाप सेन्टर सहित जुडे लगभग दर्जनो विभागो की उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed