फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government buildings of the district headquarters will be repaired

Deoria News: जिला मुख्यालय के सरकारी भवनों की होगी मरम्मत

Thu, 12 Mar 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government buildings of the district headquarters will be repaired
देवरिया। लोक निर्माण विभाग ने जर्जर हो चुके सरकारी आवासों और विभागीय कार्यालयों की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। शासन ने देवरिया के मोतीलाल रोड स्थित टाइप-1 और टाइप-2 श्रेणी के दर्जनों आवासों सहित प्रमुख कार्यालयों की विशेष मरम्मत के लिए हरी झंडी दे दी है। इन विभिन्न विकास कार्यों पर कुल 2.03 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने का अनुमान है। इसके लिए विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मरम्मत वाले आवासों में मोतीलाल रोड स्थित टाइप-1 (टी) आवास संख्या एक से 72 तक के विभिन्न ब्लॉकों की मरम्मत के लिए प्रति ब्लॉक लगभग 17 से 18 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। वहीं, टाइप-2 (डी) श्रेणी के आवासों (संख्या 01 से 20 तक) के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रति ब्लॉक करीब 10 से 13 लाख रुपये की लागत आएगी। आवासों के अलावा, अधिशासी अभियंता (निर्माण खण्ड) के कार्यालय की विशेष मरम्मत पर सर्वाधिक 23 लाख रुपये खर्च होंगे, जबकि अधीक्षण अभियंता कार्यालय के लिए 12 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। निर्माण खण्ड की निगरानी में यह सभी 13 कार्यों कराए जाएंगे। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए छह माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed