फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government Animal Services Center captured the building of Gram Panchayat

ग्राम पंचायत के भवन पर राजकीय पशु सेवा केंद्र ने किया कब्जा

Tue, 05 Jan 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Government Animal Services Center captured the building of Gram Panchayat
पंचायत भवन काबिज राजकीय पशु सेवा केंद्र - फोटो : SALEMPUR
ग्राम पंचायत के भवन पर राजकीय पशु सेवा केंद्र ने किया कब्जा
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। निजामाबाद में ग्राम सभा के धन से 12 साल पूर्व बनाए गए पंचायत भवन पर राजकीय पशु सेवा केंद्र ने कब्जा कर लिया है। गांव का एक व्यक्ति ने डीएम को पत्र देकर इसकी शिकायत की थी। इसमें उस भूमि को राजकीय पशु सेवा केंद्र का बताया था। जो जांच के बाद सही मिला। जिसके बाद वहां दो कर्मचारियों की तैनाती कर अस्पताल संचालित कर दिया गया है।
ब्लॉक के ग्राम पंचायत निजामाबाद के तत्कालीन प्रधान शबनम खातून ने वर्ष 2008 में ग्राम सभा के धन से पंचायत भवन का निर्माण कराया था। जिसके बाद से उसमें पंचायत भवन संचालित हो रहा था। इसी बीच 12 नवंबर को गांव के मनीष यादव ने डीएम अमित किशोर को पत्र देकर बताया था कि ग्राम सभा में खसरा संख्या 300 की भूमि जो पशु चिकित्सालय की जमीन है, उस पर ग्राम पंचायत भवन बनाया गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इसकी जांच जिला पशु चिकित्साधिकारी को सौंपा। दो दिसंबर को जिला पशु चिकित्साधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें शिकायत सही मिला। तीन दिन पूर्व पंचायत भवन के नाम को मिटाकर राजकीय पशु सेवा केंद्र नाम अंकित कर दिया गया। इसमें पशुधन प्रसार अधिकारी वसीम सिद्विकी, चंद्रभान यादव व बृजेश कुमार की तैनाती कर अस्पताल संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय की भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत भवन बनाकर कब्जा किया गया था। इसकी शिकायत के बाद जांच में सही पाया गया था। जिसके बाद पंचायत भवन के दो कमरे में कर्मचारियों की तैनाती कर अस्पताल को संचालित कर दिया गया है। साथ ही प्रधान व सचिव को पंचायत भवन से कब्जा हटवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास साठे, जिला पशु चिकित्साधिकारी
पंचायत भवन नवीन परती में बनाया गया था। जो जमीन खाली है वह पशु अस्पताल की जमीन है। पशु सेवा केंद्र संचालित करने के लिए पंचायत भवन में कमरा मांगा गया था। मैंने उपलब्ध कराया है, लेकिन ग्राम सभा के पैसे से बनाई गई भवन पर राजकीय पशु सेवा केंद्र लिखा गया है जो गलत है। अगर जमीन उनकी है तो पैमाइश करा लें। ग्राम सभा के पास बगल में जमीन है, वहां उनको दे दी जाएगी।
- अशलम, निवर्तमान ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed