फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   governer will come on 10 february

दस को आएंगी राज्यपाल, साढ़े तीन घंटे रहेंगी

Sun, 07 Feb 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
governer will come on 10 february
दस को आएंगी राज्यपाल, साढ़े तीन घंटे रहेंगी
विज्ञापन

तैयारियों में जुटा प्रशासन, पीएम आवास की करेगी समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दस फरवरी को देवरिया आएंगी। उनका कार्यक्रम प्रशासन के पास आ चुका है। वह देवरिया में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगी। इस दौरान वह रोटरी, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों एवं प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ रूबरू होंगी।

डीएम अमित किशोर ने बताया कि गोरखपुर सड़क मार्ग से चलकर वह तकरीबन 11 बजे देवरिया टाउनहॉल स्थित प्रेक्षागृह पहुंचेंगी जहां भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों, रोटरी सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी। क्षय रोग से पीड़ित 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को गोद लिए लोगों के साथ बैठक करने के साथ ही प्रगतिशील किसानों और समूह की महिलाओं के साथ बातचीत करेंगी। टाउनहॉल से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस जाएंगी। जहां लंच करने के बाद पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड जाएंगी। वहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed