{"_id":"69b061dc6e0c3a2f91045f7b","slug":"gorakhpur-varanasi-intercity-will-remain-cancelled-for-two-days-due-to-block-deoria-news-c-208-1-deo1011-176634-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ब्लॉक के चलते गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी दो दिन रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ब्लॉक के चलते गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी दो दिन रहेगी निरस्त
Tue, 10 Mar 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे के मेन रूट गोरखपुर-छपरा पर चल रहे ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का दायरा इस महीने देवरिया से नूनखार स्टेशन तक बढ़ जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी मंडल के नूनखार से लेकर लखनऊ मंडल के मनकापुर स्टेशन तक करीब 100 किलोमीटर से अधिक लंबा रेल मार्ग ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम पर काम करने लगेगा। इस खंड पर ट्रेनों के आगे-पीछे चलने की सुविधा से औसत स्पीड में सुधार आएगा। इसके लिए 11 व 12 मार्च को देवरिया से नूनखार स्टेशन के बीच ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
आम तौर पर एक ही ट्रैक पर चल रही दो ट्रेनों के बीच अभी लगभग 10 किलोमीटर का अंतर रखा जाता है। इस वजह से एक ट्रेन जब अगला स्टेशन पार करती है, तब उसके पीछे आ रही दूसरी ट्रेन को पिछले स्टेशन से रवाना किया जाता है। इसका असर ट्रेनों की औसत स्पीड पर पड़ता है। समयाभाव के चलते नई ट्रेन चलाने में भी दिक्कत आती है। इसलिए अब ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लगाया जा रहा है। इसमें एक ट्रेन जब सिग्नल पार कर लेती है तो उसके पीछे दूसरी ट्रेन को रवाना किया जा सकता है। इससे अब ट्रेनों की बीच की औसत दूरी 10 किलोमीटर से घटकर लगभग तीन किलोमीटर हो जाएगी। ऐसा होने पर ट्रेनों की औसत स्पीड तो बढ़ेगी ही समय भी बचेगा। जिससे अतिरिक्त नई ट्रेनों को चलाने के लिए भी पाथ मिलेगी। गोरखपुर कैंट से देवरिया स्टेशन तक और डोमिनगढ़ से मनकापुर तक यह सिग्नल सिस्टम कनेक्ट हो चुका है। अब देवरिया से नूनखार स्टेशन के बीच इसके लिए 11 व 12 मार्च को नॉन इंटरलाकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए ही ट्रेनों के कैंसिलेशन व रूट डायवर्जन किया गया है।
-- --
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- 55056/55055 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 11 एवं 12 मार्च को निरस्त रहेगी।
- 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 11 मार्च को निरस्त रहेगी।
- 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 मार्च को निरस्त रहेगी।
--
ये ट्रेनें चलेंगी बदले मार्ग से
0 बरौनी से 11 व 12 मार्च को 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सिवान-भटनी-गोरखरपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
0 दरभंगा से 11 व 12 मार्च को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सिवान-भटनी-गोरखरपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
0 कटिहार से 11 मार्च को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सिवान-भटनी-गोरखरपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
0 नई दिल्ली से 11 मार्च को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-सिवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सिवान के रास्ते चलाई जाएगी।
0 नई दिल्ली से 11 मार्च को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-सिवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सिवान के रास्ते चलाई जाएगी।
0 लखनऊ जंक्शन 11 मार्च को चलने वाली 15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-सिवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सिवान के रास्ते चलाई जाएगी।
पाटलिपुत्र से 11 मार्च को चलने वाली 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सिवान-भटनी-गोरखरपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
-- -
कई ट्रेनों का पहले खत्म होगा सफर
0 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10 और 11 मार्च को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भटनी एक्सप्रेस गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
0 भटनी से 11 एवं 12 मार्च को चलने वाली 20104 भटनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से चलाई जाएगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
0 अहमदाबाद से 10 मार्च को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 11 मार्च को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस भटनी से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
गोरखपुर कैंट से 11 एवं 12 मार्च को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
वाराणसी सिटी से 11 एवं 12 मार्च को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस भटनी से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
सिवान से 11 एवं 12 मार्च को चलने वाली 55041 सिवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
गोरखपुर कैंट से 11 एवं 12 मार्च को चलने वाली 55042 गोरखपुर कैंट-सिवान सवारी गाड़ी भटनी से चलाई जाएगी। यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैंट से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
-- -- -
कोट
ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के लगने से ट्रेनों की औसत गति में सुधार आएगा। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियाें की सुविधा के लिए लगातार अपने संसाधनों का विकास कर रही है।
पंकज कुमर सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर