फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorakhpur team won the title, Sachin, who scored a quick century, became the man of the match.

Deoria News: गोरखपुर की टीम ने जीता खिताब, तेज शतक लगाने वाले सचिन बने मैन ऑफ द मैच

Mon, 16 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur team won the title, Sachin, who scored a quick century, became the man of the match.
देवरिया। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद तिवारी जिला क्रिकेट लीग में रविवार को जगदंबा क्लब गोरखपुर की टीम ने देवरिया को 53 रन से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के बल्लेबाज सचिन पाल ने तेज शतकीय पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग का फाइनल खेला गया। देवरिया क्रिकेट क्लब के कप्तान शुभम मल्ल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जगदंबा क्रिकेट क्लब गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 242 रन का स्कोर खड़ा किया। सचिन पाल ने मात्र 83 गेंद में 17 चौके व सात छक्के से 141 रन की पारी खेली। उनके जबरदस्त शाॅट चयन और तेजी के आगे देवरिया टीम के गेंदबाजों की एक न चली। सचिन के अलावा टीम की ओर से अमन व आर्यन निषाद ने 26-26, नीरज यादव ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए अमरेंद्र कुशवाहा ने पांच ओवर में 62 रन देकर दो, अमित यादव ने पांच ओवर में 47 रन देकर एक विकेट लिया। एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा। जवाब में उतरी मेजबान देवरिया क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई। इसमें कप्तान शुभम मल्ल ने 46 गेंद में नौ चौके व तीन छक्के से 68, अमन द्विवेदी ने 62 गेंद में छह चौके, दो छक्के से 68, अरुण यादव ने 20 गेंद में पांच चौके से 27, आकाश ओझा ने 10 रन का योगदान दिया। अन्य कोई बल्लेबाज चल नहीं पाया। गोरखपुर की ओर से कार्तिक गोंड ने चार ओवर में 28 रन देकर चार, महबूब अंसारी और अंकित कुमार चौधरी ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच सचिन पाल, मैन ऑफ द सीरीज आकाश ओझा, बेस्ट बॉलर शुभम मल्ल, बेस्ट बैट्समैन अमान, बेस्ट विकेटकीपर आर्यन निषाद को घोषित किया गया। अंत में समापन समारोह के मुख्य अतिथि, सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि व राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पूर्व में घोषित नकद पुरस्कार प्रदान किया। देवरिया क्रिकेट क्लब के प्रशिक्षक नीरज वाजपेई एवं आयोजक राहुल तिवारी ने अतिथियों का आभार जताया। समापन समारोह में नगर अध्यक्ष भाजपा रमेश वर्मा, रवि प्रकाश मिश्रा उर्फ छोटे, अनिल मिश्रा, डॉ. राधेश्याम शुक्ल, डॉ. एसएन मोदी, अतुल वर्मा, मार्शल प्रजापति, बजरंगी, राहुल सिंह, करणपाल, अमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed