{"_id":"66ee1949262bec3d13046804","slug":"gorakhpur-news-planetarium-overbridge-to-be-built-on-water-bodyapproved-by-government-deoria-news-c-7-gkp1038-691092-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारामंडल: वाटर बॉडी पर बनेगा ओवरब्रिज...शासन से मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारामंडल: वाटर बॉडी पर बनेगा ओवरब्रिज...शासन से मंजूर
विज्ञापन
गोरखपुर। दो हिस्सों में बंटे तारामंडल क्षेत्र को जोड़ने के लिए वसुंधरा एंक्लेव से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे तक वाटर बॉडी पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस ओवरब्रिज के बनने से रामगढ़ताल से सटी कॉलोनियों और रामगढ़ताल-नौकायन मार्ग से आने वालों को देवरिया बाईपास और पैडलेगंज तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शासकीय अवस्थापना निधि से इस ब्रिज को बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। 17.2 करोड़ की लागत से 112 मीटर लंबे ब्रिज के निर्माण की शासन से मंजूरी मिलने के साथ उसे कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है।
शासन से अवस्थापना निधि से इस ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। रामगढ़ताल-नौकायन मार्ग से देवरिया बाईपास रोड की कनेक्विटविटी बढ़ाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तारामंडल क्षेत्र में एक पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार कर जून 2024 में शासन को भेजा था। यह पुल बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे स्थित वाटर बॉडी पर बनाया जाएगा।
वर्तमान में लोगों को देवरिया बाईपास तक जाने के लिए नौकायन से वाणिज्य कार्यालय या बौद्ध संग्रहालय होकर जाने की विवशता रहती है। इसी प्रकार पैडलेगंज जाने के लिए लोगों को नौकायन होकर ही जाना पड़ता है। इस ओरवब्रिज के बन जाने से लोग तारामंडल के पास वसुंधरा एंक्लेव फेज तीन के पास से वाटर बॉडी के ऊपर से सीधे गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे पहुंच कर पैडलेगंज की तरफ चले जाएंगे।
विज्ञापन
जीडीए की ओर से तैयार मसौदा के मुताबिक, गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे स्थित वाटर बॉडी पर बनने वाले ब्रिज की लंबाई लगभग 112 मीटर होगी। टू लेन ब्रिज के निर्माण की डीपीआर सेतु निगम की ओर से तैयार कराई गई है। डीपीआर में 15.18 करोड़ रुपये ब्रिज के निर्माण व 1.89 करोड़ रुपये संपर्क मार्ग के निर्माण में खर्च किया जाएगा। जीडीए की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन स्तर पर हुई बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
वर्जन
बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे प्राधिकरण एक पुल का निर्माण कराएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इस ब्रिज के निर्माण को अवस्थापना निधि से कराने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इससे लोगों की सहूलियतें बढ़ेंगी। दो हिस्सों में बंटा तारामंडल क्षेत्र आपस में जुड़ जाएगा। देवरिया बाईपास से पैडलेगंज तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा।
-आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
फोटो
ओवरब्रिज के निर्माण से नौका विहार में जाम से मिलेगी निजात
- तारामंडल इलाके के लोगों को आवागमन का मिलेगा नया विकल्प
- बच्चों को लेकर जाने वाली स्कूली बसों के आवागमन में मिलेगी सहुलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे कारपोरेट पार्क के पास वाटर बॉडी पर ओवरब्रिज के निर्माण से नौका विहार पर लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल जाएगी। इससे दो हिस्सों में बंटा तारामंडल क्षेत्र आपस में तो जुड़ेगा ही, देवरिया बाईपास व पैडलेगंज तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा।
हाल के दिनों में रामगढ़ताल इलाके में हुए विकास से पर्यटकों के आवागमन में काफी वृद्धि हुई है। नया सवेरा पर एक्टीविटी बढ़ने से नौका विहार पर सुबह से लेकर देर रात लोगों की भीड़ लगी रहती है। पर्यटकों की भीड़ के चलते अक्सर नौकायन के पास जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। देवरिया बाईपास तक जाने के लिए नौकायन से वाणिज्य कार्यालय या बौद्ध संग्रहालय होकर जाने की विवशता रहती है। इसी प्रकार पैडलेगंज जाने के लिए लोगों को नौकायन होकर ही जाना पड़ता है। ऐसे में जाम के चलते लोगों को आए दिन परेशान होना पड़ता है।
सबसे अधिक दिक्कत तारामंडल क्षेत्र से शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। दोपहर में जाम में बस के फंसने से उनको घर पहुंचने में विलंब हो जाता है।
लोग बोले- ओवरब्रिज से मिलेगी राहत
तारामंडल इलाके से पैडलेगंज तक जाने के लिए नौका विहार रास्ते ही आना-जाना पड़ता है। अक्सर शाम और अवकाश के दिन रामगढ़ताल व नौका विहार पर भीड़ अधिक होने पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इस ब्रिज के निर्माण से आवागमन का नया विकल्प मिलेगा।
-जीत नारायण शुक्ला, गायघाट
बेटा सिविल लाइंस स्थित एक कांवेंट स्कूल में पढ़ाई करता है। स्कूल बस नौका विहार होते हुए रामगढ़ताल रोड से पैडलेगंज के रास्ते बच्चों को लेकर आती-जाती है। अक्सर नौका विहार पर ट्रैफिक लोड अधिक रहने पर बच्चों को घर पहुंचने पर विलंब हो जाता है। इस ब्रिज के निर्माण से राहत मिलेगी।
-नीरज मणि त्रिपाठी, लोहिया फेज-1