फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorakhpur News: Less than 50 enrollments in 365 schools

Deoria News: यू डायस पोर्टल पर 365 विद्यालयों में 50 से कम नामांकन, मांगा जवाब

Sat, 17 Aug 2024 05:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Less than 50 enrollments in 365 schools
देवरिया। जिले के परिषदीय स्कूलों में नामांकन को लेकर बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं हालांकि इसकी ऐसी नहीं है जैसे विभाग अपेक्षा कर रहा है। जनपद में 365 ऐसे विद्यालय हैं जहां 50 से कम बच्चों का नामांकन है इस पर शासन स्तर से ही नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


जिले में कुल 2122 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 365 विद्यालय ऐसे हैं जिसमें 50 से कम छात्रों का नामांकन हुआ है इसमें 275 प्राइमरी, 8 कंपोजिट व 82 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इसे लेकर शासन की ओर से सख्त नाराजगी जताई गई है और बीईओ व प्रधानाध्यापक से इस संबंध में जवाब मांगा गया है। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन बढ़ाने के लिए विभागीय स्तर से प्रयास चल रहे हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापक सहित अन्य सहायक अध्यापक इसके लिए अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। यू डायस पोर्टल पर 365 ऐसे विद्यालय हैं जहां 50 से कम नामांकन है इस पर संबंधित विद्यालय क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया है। नामांकन बढ़ाने के लिए इस सत्र में उनकी ओर से क्या प्रयास किया जा रहा है। इस बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed