{"_id":"66ee2298671a99b2280216d6","slug":"gorakhpur-news-gangster-on-six-gang-members-who-opened-fire-near-dig-bungalow-deoria-news-c-7-gkp1038-691261-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीआईजी बंगले के पास की थी फायरिंग,गैंग के 6 सदस्यों पर गैंगस्टर-अवैध अस्पताल संचालन से हैं जुड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीआईजी बंगले के पास की थी फायरिंग,गैंग के 6 सदस्यों पर गैंगस्टर-अवैध अस्पताल संचालन से हैं जुड़ें
Sat, 21 Sep 2024 07:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:04 AM IST
सार
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 11 मई 2023 को तारामंडल के शानवी हाॅस्पिटल में बदमाशों ने रंगदारी न मिलने पर तोड़फोड़ व हंगामा किया था। इस मामले में सरगना सूरज सिंह उसके साथी सिकरीगंज के गाईबेला में रहने वाले राहुल शर्मा, हरिहरपुर के विशाल सिंह, खजनी के कटघर गांव में रहने वाले विनय यादव, कजाकपुर के दीपू उपाध्याय और कोतवाली के मेवातीपुर में रहने वाले विकास मणि के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो वर्ष पहले डीआईजी बंगले के पास फायरिंग कर सनसनी मचाने वाले गिरोह के छह सदस्यों पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस घटना के बाद गिरोह के सरगना व सदस्यों ने रंगदारी के लिए तारामंडल के हाॅस्पिटल में तोड़फोड़ व कर्मचारियों से मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 11 मई 2023 को तारामंडल के शानवी हाॅस्पिटल में बदमाशों ने रंगदारी न मिलने पर तोड़फोड़ व हंगामा किया था।
संचालक की तहरीर पर लूट, रंगदारी मांगने, तोड़फोड़ व धमकी देने का केस दर्ज कर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने बेलघाट के सोपाईघाट में रहने वाले गिरोह के सरगना सूरज सिंह उसके साथी सिकरीगंज के गाईबेला में रहने वाले राहुल शर्मा, हरिहरपुर के विशाल सिंह, खजनी के कटघर गांव में रहने वाले विनय यादव, कजाकपुर के दीपू उपाध्याय और कोतवाली के मेवातीपुर में रहने वाले विकास मणि के विरुद्ध कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
रामगढ़ताल थानेदार ने इस गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। अनुमोदन मिलने के बाद शुक्रवार को सरगना सूरज सिंह समेत सभी सदस्यों पर केस दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखनाथ पुलिस ने दो बदमाशों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई
गोरखनाथ थानेदार ने दो लुटेरों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कराया है। एक आरोपी गोरखनाथ क्षेत्र का रहने वाला है। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि 29 जनवरी 2023 को बदमाशों ने गोरखनाथ क्षेत्र में महिला की चेन लूट थी।
सर्विलांस की मदद से पुलिस ने महराजगंज जिले में कोतवाली थानाक्षेत्र के आवास-विकास काॅलोनी में रहने वाले रंजीत चौहान व चिलुआताल के प्रतापपुर के मोनू भारती को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरोह के सरगना रंजीत पर चोरी, लूट व गैंगस्टर एक्ट के 17 केस दर्ज हैं। आरोपियों की तलाश चल रही है।