फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorakhpur News: A person is always remembered for his best qualities: Ramashankar Rajbhar

व्यक्ति अपने सर्वोत्तम गुणों के लिए सदैव किया जाता है याद: रमाशंकर राजभर

Sat, 17 Aug 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A person is always remembered for his best qualities: Ramashankar Rajbhar
सलेमपुर। मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि उसके न रहने के बाद भी समाज उसका स्मरण करता रहे। उक्त वाक्य शुक्रवार को नगर के सलाहाबाद वार्ड में समाजसेवी डीपी यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कही।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि व्यक्ति अपने सर्वोत्तम गुणों के लिए सदैव याद किया जाता है। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि डीपी यादव ने समाज के दबे-कुचले लोगों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी। पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने कहा कि डीपी यादव का जीवन परिवार के बजाए गरीबों के लिए पूरी तरह से कुर्बान था। सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि इस क्षेत्र की छोटी या बड़ी जो भी समस्या रही उसे वह अपनी समस्या मान हमेशा लड़ते रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला महासचिव डॉ धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। वह कभी भी किसी के दबाव में नही आए, जनता की आवाज बुलंद करते रहे। कार्यक्रम को श्यामदेव यादव, भागीरथी प्रसाद, दीनदयाल प्रसाद, रामप्रकाश यादव, मुन्ना, मंजूर हसन, धर्मेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ भीम सिंह, रंजना भारती, गोपाल यादव, रियाज अहमद मंसूरी, सत्यम पाण्डेय,जैनुल अख्तर, मंजूर आलम, बदरे आलम, दीनदयाल यादव, अनिल श्रीवास्तव, प्रेमलाल भारती, हरेराम यादव, राधारमण यादव, हरेराम आर्य, सुरेन्द्र यादव, प्रमोद गौतम, गोरखनाथ मिश्र, महफूज लारी, बीरबल यादव, दीपक यादव व अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed