फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorakhpur-Bandra Humsafar Express will stop at Bhatni Junction Railway Station

Deoria News: भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकेगी गोरखपुर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस

Thu, 14 Mar 2024 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Bandra Humsafar Express will stop at Bhatni Junction Railway Station
-सांसद के प्रयास के बाद रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र से मुंबई और गुजरात जाने व आने वाले रेल यात्रियों की राह आसान होने वाली है। रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद गोरखपुर -बांद्रा टर्मिनल हमसफ़र एक्सप्रेस भटनी जंक्शन पर रुकेगी। मंगलवार और बुधवार को इस रूट से गुजरने वाली गोरखपुर-बांद्रा हमसफ़र एक्सप्रेस के ठहराव के लिए सदर सांसद ने रेलमंत्री से अपील की थी। इसकी जानकारी पर लोगों ने खुशी जताई है।
भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन से लोग बिहार के रास्ते कोलकाता, असम, झारखंड और गोरखपुर से होकर लखनऊ, दिल्ली, पंजाब तो वाराणसी रेलखंड से प्रयागराज, मध्यप्रदेश,मुंबई आदि शहरों को जाते है। मुंबई व गुजरात जाने वाली ट्रेनों के सीमित होने से यहां ट्रेनों में भीड़ देखी जाती है। ऐसे में लोगों ने सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी से गोरखपुर -बांद्रा टर्मिनल हमसफ़र को भटनी में ठहराव कराने की अपील की थी। सांसद ने रेलमंत्री से मुलाकात इस ट्रेन के ठहराव जनहित में करने की बात कही।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अब यह ट्रेन भटनी में रुकने जा रही है। 19091 बांद्रा टर्मिनल- गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस भटनी में प्रत्येक मंगलवार को शाम 3:48 में पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 3:50 पर गोरखपुर के लिए रवाना होगी। फिर अगले दिन बुधवार को 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल हमसफ़र एक्सप्रेस भटनी रेलवे स्टेशन पर रात 10:50 पर पहुँचेगी और 10:54 पर बांद्रा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर भटनी, सलेमपुर, भाटपाररानी और बिहार के विजयीपुर, भोरे, कटेया आदि जगहों के लोगों ने खुशी जताई है। डीआरएम वाराणसी के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि भटनी रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल हमसफ़र एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed