फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   golden card will make in camp from 10 march

गांवों में कैंप लगाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड, दस से 24 मार्च तक चलेगा विशेष पखवारा

Tue, 09 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
golden card will make in camp from 10 march
गांवों में कैंप लगाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड, दस से 24 मार्च तक चलेगा विशेष पखवारा
विज्ञापन

देवरिया। गांवों में कैंप लगाकर छूटे लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए दस से 24 मार्च तक विशेष पखवारा चलेगा। हर ग्राम पंचायत में कैंप का आयोजन होगा। कैंप के एक दिन पहले आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक दिन पूर्व परिवार के मुखिया के नाम की पर्ची देंगी।

डीएम ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 2011 की आर्थिक जनगणना के आधार पर आयुष्मान कार्ड के लिए परिवारों को चिह्नित किया गया है। लाभार्थी परिवार के प्रत्येक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनना है। कार्ड के जरिए प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था है। जनपद में 1,51,756 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनना है, लेकिन अब तक 62500 परिवारों के 1,67,000 लाभार्थियों का कार्ड बन गया है। इनमें 9632 लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला है। जिले की उपलब्धि करीब 21 प्रतिशत है। जनपद में 79419 ऐसे परिवार हैं, जिनके किसी भी सदस्य का गोल्डन कार्ड नहीं बना है। ऐसे लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शासन के निर्देश पर 10 से 24 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्रों की ओर से कैंप लगाकर लाभार्थियों के नि:शुल्क कार्ड बनाए जाएंगे। लाभार्थी को अपने साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, पीएम, सीएम के पत्र में से कोई एक प्रमाण साथ में लाना होगा। कैंप के ठीक ढंग से क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तर पर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें डीपीआरओ, डीडीओ, डीएसओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी शामिल किया गया है। टीम आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कार्रवाई का नियमित अनुश्रवण करेगी। हर ब्लाक स्तर पर नोडल टीम बनाई जाएगी। कैंप स्थल पर योजना के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे, दीवारों पर वाल पेंटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed