फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gold businessman died in road accident

सड़क हादसे में स्वर्ण व्यवसायी की मौत

Sun, 06 Nov 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
gold businessman died in road accident
बरहज के करुअना सड़क हादसे में मृत कृष्णा वर्मा का फाइल फोटो संवाद - फोटो : DEORIA
सड़क हादसे में स्वर्ण व्यवसायी की मौत
विज्ञापन

करुअना स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, तीन घायल
करुअना(देवरिया)। बरहज-देवरिया मार्ग पर शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में कार सवार स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।
बरहज थाना क्षेत्र पैना निवासी काशीनाथ वर्मा करीब बीस वर्ष से करुअना चौराहे के पास मकान बनवाकर रहते हैं। यहीं उनकी सोने-चांदी की दुकान है। उनका पौत्र कृष्णा वर्मा (23) पुत्र अशोक वर्मा भी पिता व बाबा के कारोबार में हाथ बंटाता था। वह स्थानीय चौराहा निवासी विकास सिंह (27) पुत्र मैनेजर सिंह व परिवार के छोटू वर्मा (19) और रिश्तेदार शुभम वर्मा (22) पुत्र कमलेश वर्मा के साथ कार खरीदने शुक्रवार को गोरखपुर गए थे।
वहां से देर शाम घर आ रहे थे। करुअना के पास पेट्रोल पंप के समीप अचानक सामने से बाइक आ गई। उसे बचाने में कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर बरहज और भलुअनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। कटर से कार को काटकर लोगों को निकाला गया, लेकिन कृष्णा की मौत हो गई थी। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष भलुअनी बृजेश मिश्र ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
घर बिना बताए कार खरीदने गया था कृष्णा
करुअना। पैना गांव निवासी कृष्णा वर्मा पढ़ाई करने के साथ सर्राफा की दुकान पर बाबा और पिता का सहयोग करते थे। वह तीन भाई भोला, प्रांशु में दूसरे नंबर का था। लोगों के अनुसार कृष्णा घर पर किसी को बिना बताए कार खरीदने गोरखपुर के महरौली-डंवरपार गया था। वह माता-पिता को सरप्राइज देना चाहता था। जहां से वह कार लेकर गांव आ रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके मेहनत की कमाई से खरीदी गई कार उसके मौत का कारण बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed