फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Going laws of the young man killed by train slip

ससुराल जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 21 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 21 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Going laws of the young man killed by train slip
ससुराल जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
 ससुराल जा रहे एक युवक की भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुआ। इसकी जानकारी होने पर स्टेशन पर रिश्तेदार पहुंच गए और लाश की पहचान की। जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


कुशीनगर, पडरौना कोतवाली के बलकुड़िया गांव निवासी ब्रजेश (35) की  ससुराल भटनी के भरहेचौरा गांव में है। बृहस्पतिवार को वह ससुराल जाने के लिए घर से निकला। देवरिया स्टेशन पर अमृतसर से सहरसा जा रही जनसाधरण एक्सप्रेस ट्रेन में भटनी जाने के लिए रवाना हुआ। दिन में करीब 2.30 बजे भटनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से रनथ्रू गुजर रही ट्रेन से ब्रजेश उतरने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर लाश होने की वजह से करीब पंद्रह मिनट तक काठगोदाम एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर खड़ी रही। मौके पर पहुंची जीआरपी ने लाश को ट्रैक से हटाया। युवक के जेब से मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई। हादसे की जानकारी होने पर रिश्तेदारों और घर वालों में चीख पुकार मच गई। स्टेशन पर पहुंचे ससुराल वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। इस बाबत जीआरपी एसओ ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हुआ है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed