{"_id":"66c11129ad8e06d6260b3cc6","slug":"god-knows-whats-the-matterthe-innocent-child-will-stay-with-his-mother-in-the-district-jail-deoria-news-c-208-1-deo1004-133012-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खता ऐसी कि परिवार ने भी मुंह मोड़ा, कारागार में मां के गुनाहों की सजा भुगतेगा मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खता ऐसी कि परिवार ने भी मुंह मोड़ा, कारागार में मां के गुनाहों की सजा भुगतेगा मासूम
Sun, 18 Aug 2024 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:31 AM IST
सार
चार साल का मासूम जिला कारागार में मां के साथ रहेगा। वहां उसको मां की ममता तो मिलेगी, लेकिन उसे पिता, बाबा, दादी, बुआ अन्य के प्यार से महरूम रहना पड़ेगा। मां पर चोरी का इल्जाम है। मगर, उसके साथ चार साल के बच्चे को भी सलाखों के पीछे अपना बचपन गुजारना पड़ेगा। वजह, कानूनन पांच साल से कम आयु के बच्चों को मां के साथ ही रहने का प्रावधान है।
विज्ञापन
दुकान में लॉकर खंगालती शातिर महिला कैमरे में कैद हो गई थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चार साल का मासूम जिला कारागार में मां के साथ रहेगा। वहां उसको मां की ममता तो मिलेगी, लेकिन उसे पिता, बाबा, दादी, बुआ अन्य के प्यार से महरूम रहना पड़ेगा। मां पर चोरी का इल्जाम है। मगर, उसके साथ चार साल के बच्चे को भी सलाखों के पीछे अपना बचपन गुजारना पड़ेगा। वजह, कानूनन पांच साल से कम आयु के बच्चों को मां के साथ ही रहने का प्रावधान है।
विज्ञापन
तरकुलवा पुलिस ने कुशीनगर जिले की महिला सलीम परवीन को डेढ़ किलो चांदी चोरी करने के आरोप में जेल भेज दिया है। परिवार के लोगों ने जब महिला से मुंह मोड़ लिया तो पुलिस को मजबूरन चार साल के मासूम को भी मां के साथ जेल में रखना पड़ा।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के लाला गुरवलिया गांव की रहने वाली सलीम परवीन पथरदेवा कस्बा के कॉलेज मोड़ स्थित हरिशंकर वर्मा की अमन ज्वेलर्स की दुकान में 29 जुलाई को दिनदहाड़े घुसकर डेढ़ किलो चांदी पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन
उसके कारनामे दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। 13 अगस्त की दोपहर में एक महिला बसंतपुर धूसी गांव की बिंदा देवी के घर में घुसकर चोरी कर रही थी। जहां, परिजनों से उसे रंगे हाथ पकड़ लिया था।