फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   go abhyaranya will be made in 50 acre

Deoria News: 50 एकड़ में बनेगा गो अभ्यारण्य स्थल

Wed, 18 Jan 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
go abhyaranya will be made in 50 acre
50 एकड़ में बनेगा गो अभ्यारण्य स्थल
विज्ञापन

गोवंश संरक्षण अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने भूमि तलाशने के दिए निर्देश
दीर्घकालिक दृष्टिकोण से बनाएं गोशाला संचालन की योजना: डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास भवन के सभागार में बुधवार को डीएम ने जनपदीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में गो आश्रय स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित मानकों के अनुपालन के साथ आश्रय स्थल संचालित किया जाना चाहिए। डीएम ने गो अभ्यारण के लिए भूमि की तलाश करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विभिन्न गोशालाओं में गोबर के कंडे बनाए जाते हैं। कंपोस्ट खाद, अगरबत्ती आदि के लिए भी गोबर का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में इसका अभिलेखीकरण करना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को कहा कि एक एकड़ से अधिक की गोचर भूमि की सूची एनआईसी से प्राप्त कर हरा चारा उगाया जाए। जनपद में गो अभ्यारण्य स्थापित करने के लिए भूमि तलाशी जाए। इसके लिए 40 से 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को अगले पांच साल के मद्देनजर तात्कालिक एवं दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गोशाला के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को कुपोषित बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के बच्चे कुपोषित हैं, उन्हें गो आश्रय स्थलों में रह रहीं दुधारू गायों को उपलब्ध कराया जाए। इससे पोषण स्तर में सुधार होगा। सहभागिता योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जनपद में सहभागिता योजना का लक्ष्य 770 है। इसके सापेक्ष 562 का चयन किया गया तथा वर्तमान में 201 गोवंशों को भरण-पोषण के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीआरओ रजनीश राय, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीसी मनरेगा बीएस राय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार वैश्य, डीपीओ कृष्ण कांत राय, ईओ रोहित सिंह, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed