फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl's body found hanging from a hook

Deoria News: कुंडे से लटका मिला युवती का शव

Sun, 16 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from a hook
एकौना। क्षेत्र के नरायनपुर गांव में रविवार सुबह एक कमरे में युवती का शव छत की कुंडे से लटका मिला। युवती ने फंदा लगाकर आत्माहत्या कर ली। हालांकि घटना की वजह मृतका की मां नहीं बता पा रही हैं। हादसे के समय युवती घर में अकेली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नरायनपुर गांव की जुलेला खातून घर बेटी शाहिना (18) के साथ रहती थी। उनके पति फकरे आलम की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बेटा सोनू अंसारी की शादी नहीं हुई है और वह विदेश में रहता है, जबकि बड़ी बेटी की शादी कर चुकी है। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह किसी के घर गई थी। घर में बेटी शाहिना अकेली थी। करीब एक घंटे बाद जुलेला घर लौटीं तो कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो बेटी का शव कुंडे से लटक रहा था।
विज्ञापन

महिला का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के शरीर पर प्रथमदृष्ट्या कोई चोट के निशान नहीं मिले। मां घटना के बारे में पुलिस को कुछ बता नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed