फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girlfriend sitting on dharna at boyfriend's door after refusing marriage

Deoria News: शादी से इंकार के बाद प्रेमी के दरवाजे पर धरने पर बैठी प्रेमिका

Fri, 28 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend sitting on dharna at boyfriend's door after refusing marriage
देवरिया। सुरौली थाना क्षेत्र के एक युवक को पड़ोसी गांव की एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। एक साल तक दोनों मिलते रहे। एक माह पहले जब लड़की ने युवक से शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने इन्कार कर दिया। इसके बाद लड़की ने युवक पर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर युवक उससे एक साल से शारीरिक संबंध बना रहा है, शादी का प्रस्ताव रखा तो अब इन्कार कर रहा है। लड़की ने एक माह पहले युवक के खिलाफ सुरौली थाने में तहरीर देकर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था। युवक जेल चला गया फिर लड़की, युवक से मिलने जेल पहुंची और शादी करने की रजामंदी देने पर जमानत कराने की बात कही। युवक के मना करने के बाद प्रेमिका बृहस्पतिवार को युवक के घर पहुंच गई। युवक के परिवार वालों से शादी का प्रस्ताव रखी तो युवक के परिवार वालों ने शादी से इन्कार कर दिया। लोगों के समझाने के बाद जब वह नहीं मानी तो युवक के परिवार वाले दरवाजा बंद करके घर से फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed