फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girlfriend reached the police station, slapped lover

Deoria News: निकाह से इन्कार करने पर थाने पहुंची प्रेमिका, प्रेमी को जड़ा थप्पड़

Sat, 22 Apr 2023 04:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Sat, 22 Apr 2023 04:31 PM IST
सार

मामला बढ़ता देख क्षेत्र में निकले इंस्पेक्टर भी थाने पहुंच गए और प्रेमिका पक्ष को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उधर, इंस्पेक्टर की मौजूदगी में प्रेमी युगल निकाह करने के लिए राजी हो गए। इसके बाद परिजन प्रेमी युगल के निकाह की तैयारी में जुट गए। हालांकि पुलिस ने प्रेमी मौलवी का शांतिभंग में चालान भी किया है।

विज्ञापन
Girlfriend reached the police station, slapped lover
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। निकाह से इन्कार करने पर एक प्रेमिका ने खुखुंदू थाने पहुंचकर प्रेमी मौलवी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पुलिस और प्रेमिका के साथ पहुंचे लोगों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।

विज्ञापन


मामला बढ़ता देख क्षेत्र में निकले इंस्पेक्टर भी थाने पहुंच गए और प्रेमिका पक्ष को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उधर, इंस्पेक्टर की मौजूदगी में प्रेमी युगल निकाह करने के लिए राजी हो गए। इसके बाद परिजन प्रेमी युगल के निकाह की तैयारी में जुट गए। हालांकि पुलिस ने प्रेमी मौलवी का शांतिभंग में चालान भी किया है।
विज्ञापन


बिहार के दरभंगा जिले का एक शादी शुदा शख्स थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मस्जिद में तकरीबन छह महीने से बतौर मौलवी था। तकरीबन ढाई माह पहले गांव की एक युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मस्जिद के मौलवी के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए। मौलवी ने युवती पर शैतान का साया बताकर दस हजार रुपये की मांग की। घरवालों ने नौ हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

झाड़-फूंक के बहाने मौलवी और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रेमी मौलवी युवती को लेकर फरार हो गया। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने मौलवी की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों को खामपार थाना क्षेत्र से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया।

शुक्रवार को युवती से किसी ने कह दिया कि पुलिस मौलवी को छोड़ रही है, वह भागने की फिराक में है। यह सुनते ही युवती परिजनों के साथ थाने आ धमकी और मौलवी के पास पहुंचकर उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह देख पुलिस अवाक रह गई।

थाने में हुई इस वारदात से पल्ला झाड़ते हुए पुलिस अब यह कहते नजर आ रही है कि युवती थप्पड़ जड़ने का प्रयास कर रही थी तब तक उसे महिला कांस्टेबलों ने पकड़ लिया। उधर, मौलवी को थप्पड़ जड़ने के बाद युवती के घरवालों और पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई थी।

मामला बढ़ता देख क्षेत्र में निकले इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह भी पहुंच गए। दोनों को समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौलवी पहले से शादीशुदा है। युवती भी बालिग है। बातचीत के दौरान दोनों निकाह करने के लिए राजी हो गए हैं। मौलवी का शांतिभंग में चालान भी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed