फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl killed in old enmity in Deoria brother condition critical

Deoria News: देवरिया में पुरानी रंजिश में युवती की हत्या, भाई की हालत गंभीर

Fri, 21 Apr 2023 01:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Apr 2023 01:51 PM IST
सार

 एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवती की हत्या हुई है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।  पिता के मौत के बाद बेटे बाहर रहते थे जबकि बेटियां घर की देखरेख करती थी। अलका के मौत के मां इंद्रावती देवी और भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Girl killed in old enmity in Deoria brother condition critical
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में कुरमौटा ठाकुर गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार सुबह दबंगों ने सब्बल (लोहे का नुकीला रॉड) से मारकर युवती की हत्या कर दी। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण हंगामा करने लगे और शव को ले जाने से रोक दिया। जानकारी पर एसडीएम सलेमपुर, सीओ भाटपाररानी भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने शव को ले जाने दिया। मामले में आरोपी कांग्रेस नेता सहित पांच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बिहार के 229 बदमाशों से निकाय चुनावों में खलल का खतरा, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


भटनी के कुरमौटा ठाकुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता राजू सिंह और इंद्रावती देवी पत्नी स्व. रामायण साहनी के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। इंद्रावती देवी के तीन बेटे और तीन बेटियां है। करीब एक वर्ष पूर्व हुए विवाद के बाद तीनों बेटे कमाने केरला चले गए।

केरल से कमाकर घर आया था भाई

छोटा बेटा शैलेश साहनी बृहस्पतिवार की रात केरल से कमाकर घर आया। शुक्रवार सुबह वह शौच करने छोटी गण्डक के किनारे गया था। आरोप है कि अकेला देख जितेंद्र सिंह और राजू सिंह उसकी पिटाई करने लगे। जानकारी होने पर इंद्रावती की बेटी अलका साहनी (25) भाई को बचाने घटना स्थल पर पहुंच गई। वह भाई को लेकर घर भागने लगी, इसी बीच आरोपियों ने भाई को छोड़ अलका को सब्बल से मारने लगे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: सिरदर्द और बुखार आए तो भी अस्पताल में करा लें जांच, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव ले जाने की कहने लगे। कुछ देर में एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार, सीओ भाटपाररानी विनय कुमार यादव व आसपास के थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीएम के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने शव को जाने दिया।

इंद्रावती देवी के छह संतानों में तारा साहनी, संगीता साहनी, अर्जुन, शैलेंद्र और शैलेश है। अलका भाई बहन में चौथे नंबर की थी। पिता के मौत के बाद बेटे बाहर रहते थे जबकि बेटियां घर की देखरेख करती थी। अलका के मौत के मां इंद्रावती देवी और भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवती की हत्या हुई है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed