{"_id":"64dfb73ba109ce4feb06ea29","slug":"girl-kidnapped-video-made-by-showing-knife-deoria-news-c-208-1-deo1001-4523-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती का अपहरण, चाकू दिखाकर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती का अपहरण, चाकू दिखाकर बनाया वीडियो
Fri, 18 Aug 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती को उसी गांव के युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ चाकू की नोक पर अगवा कर लिया। इसके बाद सामूहिक रूप से युवती से अश्लील हरकत की और इसका वीडियो बना लिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी बृहस्पतिवार को रात्रि आठ बजे के करीब शौच के लिए सड़क की तरफ गई थी। इसी बीच गांव का एक युवक ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ उसे रास्ते में पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर अगवा कर लिया। आरोप है कि वे लोग उसकी बेटी को गाड़ी में बैठाकर किसी अज्ञात जगह पर ले गए और चाकू व अन्य हथियार दिखाकर उसके साथ सामूहिक रूप से अश्लील हरकत की और वीडियो बना लिए। कुछ देर बाद आरोपी उसे घर के पास लाकर छोड़ गए। घर लौटते समय आरोपियों ने युवती को चाकू व अन्य हथियार दिखाकर घर पर मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में दो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोप की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।