फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girl injured in accident

Deoria News: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, छात्रा गंभीर

Wed, 20 Mar 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
girl injured in accident
पथरदेवा-बघौचघाट मार्ग पर मेदीपट्टी मंदिर गेट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल छात्रा को सीएचसी पथरदेवा भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव की रहने वाली नेहा यादव (17) मंगलवार को विद्यालय से पढ़कर अपनी कुछ सहेलियों के साथ घर वापस जा रही थी। वह पथरदेवा-बघौचघाट मार्ग पर नर्वदेश्वर महादेव मंदिर मेदीपट्टी गेट के सामने पहुंची थी। इसी बीच सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों को भी चोटें लगीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed