फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl died after eating food, mother and sisters' health deteriorated

Deoria News: खाना खाने के बाद बालिका की मौत, मां-बहनों की तबीयत बिगड़ी

Sat, 19 Jul 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Girl died after eating food, mother and sisters' health deteriorated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव में खाना खाकर सोई सात वर्षीय बालिका अंशिका की बृहस्पतिवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर परिजनों को शुक्रवार सुबह में हुई। बालिका की मौत के कुछ देर बाद ही उसकी मां और पांच बहनों की भी तबीयत बिगड़ गई। आननफानन सभी गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। डाॅक्टर फूड पॉइजनिंग से मौत होने और बीमार पड़ने की आशंका जता रहे हैं। बतरौली पांडेय गांव के रहने वाले सुनील गोंड की बेटी अंशिका बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह जब परिजन उसे जगाने गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने अंशिका की मौत को सामान्य मौत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद घर में उनकी मां रिंकी देवी (45), बहनें किरण (15), रिया (13), पलक (8), ब्यूटी (9) और करिश्मा (तीन) की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को लगातार उल्टी-दस्त होने लगा।

आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सभी को मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। देवरिया मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रोहित सिंह ने बताया कि मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है, लेकिन जब खाद्य सामग्री के नमूने जांच होंगे, तभी स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है। सभी को निगरानी में रखा गया है। उधर, गांव वाले डरे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed