फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girl beat promenade

युवती ने की शोहदे की पिटाई

Mon, 26 Oct 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
girl beat promenade
युवती ने की शोहदे की पिटाई
विज्ञापन

लार (देवरिया)। नगर में लगे दुर्गा पूजा मेले में आई एक युवती से छेड़खानी करना एक शोहदे को महंगा पड़ गया। छेड़खानी और छींटाकशी से नाराज युवती ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। अपने को पिटता देख युवक अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला।
लार नगर में दुर्गा पूजा पर रविवार रात मेला लगा था। जिसमें देहात क्षेत्र के लोग भी मेले में आए थे। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती भी अपनी सहेलियों के साथ मेले में आई थी। जानकारी के मुताबिक जब से वह मेले में घूम रही थी, तभी से कुछ शोहदे उसे परेशान कर रहे थे। इसे युवती ने नजरअंदाज कर दिया। तभी कुछ देर बाद एक शोहदे ने उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। यह देख युवती ने सैंडिल निकाल शोहदे की पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोस्त को पीटता देख अन्य युवक भागने लगे। यह देख मौजूद लोगों ने शोहदों की पिटाई कर दी। इस दौरान मेले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने युवती की इस साहस को सराहा। सूत्रों के मुताबिक युवती ने घटना की शिकायत पुलिस से करने से इनकार कर दिया। टाउन चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed