फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girish Narayan Bhakiyu district president and Dhananjay elected general secretary

Deoria News: गिरीश नारायन भाकियू जिलाध्यक्ष व धनंजय चुने गए महासचिव

Sat, 22 Jul 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Girish Narayan Bhakiyu district president and Dhananjay elected general secretary
जिला संयोजक बने सदानंद की संगठन पर रखेगा पैनी नजर
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता : सतीश चंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हुई। इसमें मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव पंडित सतीश चंद्र ओझा की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष सहित तीन पदों पर चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं सदानंद यादव को जिला संयोजक व धनंजय सिंह सैंथवार को जिला महासचिव चुना गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में सभी को जुटने की जरूरत है। संगठन विरोधी कार्य करने के कारण कुछ लोगों को संगठन से निकाल दिया गया है। इससे वह लोग दूसरे गुट में चले गए। इसका भाकियू पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कहा कि अगस्त महीने में जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार, सचिव विनोद गुप्ता, निवर्तमान युवा मंडल अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, शहीद ख्वाजा मंसूरी, मदन चौहान, श्याम देव राय, मारकंडेय सिंह, कृष्ण कांत सिंह, राजकुमार चौरसिया, चंद्र देव सिंह, विजय नारायण यादव, राम भवन यादव, हरेंद्र सिंह, सत्याग्रह सरोज, दिग्विजय नारायण कुशवाहा, पंचानंद मिश्र, रवि प्रताप पांडेय, रामअशीष जायसवाल, विजय शंकर सिंह कौशिक, लल्लन कुशवाहा, गोविंद गुप्ता, सुरेंद्र चौहान, सुदामा चौरसिया, पुष्कर मणि त्रिपाठी, बृजराज कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा, नरसिंह पटेल, डिग्रीचंद्र यादव, नन्हेलाल शर्मा, भीम तिवारी, पिंटू शाही, बबलू तिवारी, छोटेलाल यादव, कमलेश्वर सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed