फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gift of two summer trains on Deoria-Siwan railway section

Deoria News: देवरिया-सिवान रेलखंड पर दो ग्रीष्मकालीन ट्रेनों की मिली सौगात

Mon, 15 Apr 2024 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gift of two summer trains on Deoria-Siwan railway section
--ट्रेनों में भीड़ को देखकर रेल प्रशासन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। आनंद विहार-सहरसा के बीच 29 अप्रैल से 24 जून तथा सहरसा-आनंद विहार के बीच एक मई से 26 जून तक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। इसके अलावा आनंद विहार से जोगबनी 30 अप्रैल से 25 जून तथा जोगबनी से आनंद विहार 2 मई से 27 जून के बीच चलेगी।
दोनों ट्रेन देवरिया, सिवान रेलखंड होकर गुजरेगी। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसकी जानकारी पर लोगों ने खुशी जताई है। 04028 आनंद विहार -सहरसा स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सुबह 11: 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर होकर अगले दिन रात में 1:07 बजे देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद सिवान छपरा होकर सहरसा जाएगी। फिर 1 मई से 26 जून के बीच प्रत्येक बुधवार को सहरसा से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सिवान होकर उसी दिन रात में 20:20 पर देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद गोरखपुर के रास्ते अगले दिन दोपहर को 13: 55 पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। इसके अलावा 04010 आनंद विहार जोगनी स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 23 : 45 रात में चलेगी। यह ट्रेन गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर के रास्ते बुधवार की शाम 15:20 बजे देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर यहां से सिवान छपरा, मुजफ्फरपुर होते हुए जोगबनी को जाएगी। फिर 2 मई से 27 जून के मध्य जोगबनी रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे आनंद विहार के लिए रवाना होकर रात में 21: 45 बजे देवरिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गोरखपुर सीतापुर होकर अगले दिन शाम चार बजे यह ट्रेन आनंद विहार पहुंचेगी। डीआरएम पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए इन दोनों ट्रेनों को चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed